ग़ज़ल
किस डगर हम इधर आ गए
उलझनों के शहर आ गए
अजनबी है यहाँ हर कोई
हम समझते थे घर आ गए
क़त्ल की रात ढलने को थी
भीड़ को हम नज़र आ गए
लूट लेते हैं ख़ुद मंज़िलें
कौन से राहबर आ गए
ज़िन्दगी का सफ़र यूँ लगे
बस उधर से इधर आ गए
-ज्ञानचंद मर्मज्ञ
- ज्ञान चंद मर्मज्ञ
आइये गणतंत्र दिवस के स्वागत में आज हम उन अनाम शहीदों की स्मृतियों को भी शामिल करें जिन्होंने हँसते हँसते अपना जीवन भारत माँ के चरणों में क़ुर्बान कर दिया ! उनका नाम भले ही इतिहास के पन्नों पर न लिखा हो या फिर उनकी मूर्तियाँ शहर के किसी चौराहे पर न लगी हों ,मगर तिरंगे के रंगों में उनके लहू का रंग अवश्य शामिल है !हो गया ग़म पुराना नए साल में